किसने कहा, फटी जींस पहनने वाली लड़कियों का बलात्कार करना राष्ट्रीय जिम्मेदारी
पूरी दुनिया में लड़कियों के प्रति लगता है संवेदनशीलता खत्म होती जा रही है। मिस्र के एक वकील को लड़कियों के बारे में खराब टिप्पणी करने पर जेल हो गई है। अक्टूबर में मिस्र के एक वकील ने लड़कियों के बारे में आपत्तिजनक बयान दिया था जिसका कोर्ट ने संज्ञान लिया।
वेश्यावृत्ति पर कानून बनाने को लेकर चल रही टीवी बहस में नबीह अल वाहश ने कहा था कि जो लड़कियां फटी हुई जींस पहनती हैं उनसे बलात्कार करना राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। नबीह पेशे से वकील हैं और वह पहले भी ऐसे बयान दे चुके हैं। एक और खराब बयान पर उन पर अदालत पहले भी जुर्माना लगा चुकी है।
नबीह ने कहा था कि जो भी लड़की सड़क से गुजरे उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना, उसके साथ बलात्कार करना राष्ट्रीय कर्तव्य है। नबीह यहीं नहीं रुका। उसने लड़कियों के शरीर पर भद्दी टिप्पणी करते हुए कहा, छोटे कपड़े पहन कर लड़कियां एक तरह से पुरुषों को आमंत्रण देती हैं।
इस बयान पर मिस्र में बहुत हल्ला हुआ था। बाद में वहां की महिला परिषद ने टीवी चैनल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद अदालत ने नबीह को तीन साल की सजा सुनाई। मिस्र के महिला आयोग ने अदालत से यह भी अपील की है कि आगे से कोई भी टीवी चैनल ऐसे विवादित लोगों को न बुलाएं।