Advertisement
09 March 2015

मंगलवार से 3 देशों की यात्रा पर मोदी

पीटीआइ

भारतीय अधिकारियों ने आज कहा कि मोदी जब अपनी यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण में 13-14 मार्च को श्रीलंका में होंगे तब भारत श्रीलंकाई प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे की विवादास्पद टिप्पणी के बीच अपने मछुआरों के अधिकारों के मानवीय मुद्दे का हल निकालने का प्रयास करेगा।

मोदी जफना जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे जहां वह भारतीय सहायता से निर्मित मकानों को सौंपेंगे। भारत का कोई प्रधानमंत्री इस द्वीपीय देश की 28 वर्षों के अंतराल के बाद यात्रा कर रहा है। इससे पहले राजीव गांधी ने 1987 में इस देश की यात्रा की थी।

जाफना में करीब 20 हजार मकानों का निर्माण किया गया है जिसे भारत ने श्रीलंका में जारी एक महत्वपूर्ण सहयोग परियोजना करार दिया है।

Advertisement

एक संवाददाता सम्मेलन में विक्रमसिंघे की उस टिप्पणी को लेकर उठे विवाद के बारे में पूछे जाने पर कि भारतीय मछुआरों ने यदि श्रीलंका की समुद्री सीमा का उल्लंघन किया तो उन्हें गोली मारी जा सकती है, विदेश सचिव एस जयशंकर ने कहा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कोलंबो में पिछले शनिवार को विक्रमसिंघे से मुलाकात के दौरान इस मामले को उठाया था।

जयशंकर ने कहा, आज यह स्वीकार किया जाता है कि (मछुआरों की) आजीविका का मुद्दा है। एक मानवीय पहलू है। हम उम्मीद करते है कि हम श्रीलंका के साथ बैठकर इस मुद्दे का हल खोजेंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी, विदेश यात्रा, श्रीलंका, मॉरीशस, सेशेल्स
OUTLOOK 09 March, 2015
Advertisement