Advertisement
25 January 2017

मोदी-ट्रंप ने लिया साथ मिल कर काम करने का संकल्प

google

इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे को अपने-अपने देश आने का न्यौता भी दिया। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत में राष्टपति ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका भारत को एक सच्चा दोस्त और दुनिया भर की चुनौतियों से निपटने में एक सहयोगी मानता है।

बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति ट्रंप इस साल के अंत में प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी करने का इंतजार कर रहे हैं। दोनों नेताओं ने अर्थव्यवस्था और रक्षा जैसे व्यापक क्षेत्रों में अमेरिका और भारत के बीच साझेदारी मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा की।

बयान में कहा गया कि इसके अलावा दोनों ने दक्षिण और मध्य एशिया क्षेत्रा में सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा की। राष्टपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प लिया कि आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में अमेरिका और भारत कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।

Advertisement

मोदी ऐसे पांचवे नेता हैं, जिनके साथ ट्रंप ने अमेरिकी राष्टपति के रूप में 20 जनवरी को शपथ लेने के बाद बात की है। मोदी ने कहा कि वे हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूत करने की खातिर एक साथ मिलकर काम करने के लिए सहमत हुए। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड टंप के साथ कल देर शाम गर्मजोशी भरी बातचीत हुई। मोदी ने कहा कि  राष्टपति ट्रंप को भारत आने का निमंत्रण भी दिया है। (एजेंसी)

TAGS: मोदी, ट्रंप, अमेरिका, भारत, संबंध
OUTLOOK 25 January, 2017
Advertisement