Advertisement
14 February 2021

जापान में 7.3 तीव्रता का भूकंप, 100 से अधिक घायल

जापान में जबर्दस्त भूकंप से 100 से अधिक घायल, स्थिती बिगड़ने के है आसार | file photo

जापान के फुकुशिमा प्रांत में आए जबर्दस्त भूकंप में 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं, क्योडो न्यूज एजेंसी ने रविवार को यह जानकारी दी। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक शनिवार को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.3 मापी गई।

भूकंप के तेज झटकों से अकेले फुकुशिमा प्रान्त में कम से कम 52 लोग घायल हो गए, जबकि मियागी, इबाराकी, तोचिगी, सैतामा और चिबा में 51 अन्य घायल हुए हैं।

प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने आज सुबह यानी रविवार को कहा कि फुकुशिमा, मियागी और अन्य भागों से कई लोगों के घायल होने की रिपोर्ट सामने आ रही हैं, लेकिन किसी की मौत की कोई रिपोर्ट नहीं है। सुगा ने चेतावनी दी कि आने वाले सप्ताह में इसका खतरा है।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार कल रात जापान के फुकुशिमा प्रांत में रिक्टर पैमाने पर 7.3 तीव्रता के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 37.70 उत्तरी अक्षांश और 141.80 पूर्वी देशांतर तथा जमीन की सतह से 60 किलोमीटर की गहराई में रहा। भूकंप आने पर सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गयी है।

उन्होंने कहा कि भूकंप ने फुकुशिमा और मियागी प्रान्त को हिला दिया। राजधानी टोक्यो दूर तक भूकंप के झटके महसूस किये गए। राजधानी और उपनगरों में 950,000 घरों की बिजली बंद होने की सूचना मिली है। स्थानीय परमाणु ऊर्जा संयंत्र सुचारु रूप से काम कर रहे है वहां किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी की अध्यक्ष ने कहा कि कल के भूकंपों ने वर्ष 2011 में आए 9.0 तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप की याद ताजा कर दी जिसने जापान को तबाह और फुकुशिमा दाइची को अपंग कर दिया था।

TAGS: जापान में भूकंप, जबर्दस्त भूकंप से 100 से अधिक घायल, जापान में सुनामी, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी, जापान में अलर्ट, Earthquake in Japan, over 100 injured by massive earthquake, Tsunami in Japan, apan Meteorological Agency, Alert in Japan
OUTLOOK 14 February, 2021
Advertisement