Advertisement
08 April 2017

म्यामांर: नाव पलटने से 18 लोगों की मौत

म्यामांर: नाव पलटने से 20 लोगों की मौत | google

ग्लोबल न्यूज लाइट ऑफ म्यांमा के मुताबिक पैथिन के निकट एक नदी में एक मालवाहक जहाज के साथ आमने सामने की टक्कर के बाद 80 यात्रिायों को लेकर जा रही एक नौका तुरंत डूब गई। पैथिन एक बंदरगाह शहर है जो यंगून के पश्चिम में स्थित है। इस नौका में एक शादी में शामिल होकर वापस लौट रहे अतिथि सवार थे।

सरकारी मुखपत्र ने दो अन्य लोगों के मारे जाने की पुष्टि किए बगैर बताया कि, अब तक ध्वस्त हो गए जहाज से चार पुरूष और 14 महिलाओं सहित 18 लोगों के शव बरामद किए गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि म्यांमार में यह तीसरी बड़ी नाव दुर्घटना है। इससे पहले गत वर्ष अक्टूबर माह में नाव पलटने से 73 लोग मारे गए थे जबकि मार्च 2015 में 64 लोगों की मौत हो गई थी। भाषा

TAGS: म्यामांर, नाव हादसा, Myanmar, boat reversed, 18 people killed, 18 लोगों की मौत
OUTLOOK 08 April, 2017
Advertisement