Advertisement
04 March 2017

नाइजर ने की हिंसा प्रभावित इलाकों में आपातकाल की घोषणा

google

नाइजर सरकार द्वारा जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि टिल्लाबेरी और टाहौआ के सात भागों में आपातकाल लागू किया जाएगा। बयान में कहा गया है कि सुरक्षाबलों को अतिरिक्त शक्तियां दी जाएगी, जिसमें किसी भी समय घरों की तलाशी लेने का अधिकार भी शामिल है।

बयान के अनुसार, इन इलाकों में लगातार हो रहे हमलों ने शांतिपूर्वक आबादी और सार्वजनिक व्यवस्था की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है।

गौरतलब है कि टिल्लाबेरी और टाहौआ में सेना की चौकियों और शरणार्थी शिविरों पर कई घातक हमले हुए है। प्रशासन माली के जिहादियों पर इसका आरोप लगाता है।

Advertisement

नाइजर की दक्षिणी सीमा नाइजीरिया से लगती है जो चरमपंथी समूह बोको हराम के सात वर्ष लंबे खूनी संघर्ष से जूझ रहा है। बोको हराम ने अभी तक 20 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। उत्तर पूर्व नाइजीरिया से शुरू हुई यह चरमपंथी हिंसा अब चाड़, कैमरून और नाइजर में भी फैल रही है। भाषा

TAGS: नाइजर, हिंसा प्रभावित इलाके, आपातकाल की घोषणा
OUTLOOK 04 March, 2017
Advertisement