Advertisement
06 June 2021

ट्विटर को राष्ट्रपति का पोस्ट हटाना पड़ा महंगा, देश में अनिश्चितकाल के लिए कर दिया गया बैन

ट्विटर को राष्ट्रपति का पोस्ट हटाना पड़ा महंगा, देश में अनिश्चितकाल के लिए कर दिया गया बैन | File Photo

नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी ने ट्विटर द्वारा उनकी पोस्ट को हटाने के संबंध में निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि कंपनी की सेंसरशिप नीति उन सभी गंभीर मुद्दों को समझने में पूरी तरह से विफल रही है जिसके कारण देश में ट्विटर पर अनिश्चितकाल तक के लिए प्रतिबंध लगा दी गयी है।

नाइजीरियाई सरकार ने शनिवार को देश की एकता को खतरा पहुंचाने वाली गतिविधियों के लिए कथित उपयोग को लेकर ट्विटर को अनिश्चितकालीन रोकने का नोटिस जारी किया। बुधवार को ट्विटर ने एक अलगाववादी आंदोलन के बारे में बुहारी के ट्वीट को हटा दिया था, जिसके बाद ट्विटर उपयोगकर्ताओं में काफी आक्रोश देखा गया और ट्विटर के इस कृत्य को अक्षम्य माना है।

नाइजीरियाई सरकार ने ट्विटर के मिशन पर संदेह व्यक्त करते हुए अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी पर दोहरे मापदंड अपनाने और पश्चिमी अफ्रीकी देश में अलगाववादियों का समर्थन करने का आरोप लगाया था। बुहारी ने कल देर रात फेसबुक पर लिखा, “राष्ट्रपति बुहारी के ट्वीट को हटाना निराशाजनक कदम है। नाइजीरिया के सामने आज सेंसरिंग आने वाली चुनौतियों की गलतफहमी पर आधारित है।”  बुहारी ने हटाये गये ट्वीट में 1967-1970 में देश के 30 महीने के गृहयुद्ध का संदर्भ देते हुए कहा था, ‘‘आज जो लोग गलत बर्ताव कर रहे हैं, वो नाइजीरियाई गृह युद्ध की जानकारी नहीं रखते हैं। उन्हें शायद पता भी नहीं होगा कि तब कितने लोग मारे गए थे और कितना नुकसान हुआ था। हम 30 महीने तक मैदान में रहे थे और इस बार भी उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा।”

Advertisement

नाइजीरिया में ट्विटर के अनिश्चितकालीन रोक के बाद, यूरोपीय संघ, ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा और आयरलैंड के राजनयिक मिशनों ने संयुक्त रूप से सरकार के फैसले पर खेद व्यक्त किया।
इन देशों ने अपने बयान में कहा, “कनाडा, यूरोपीय संघ (नाइजीरिया को प्रतिनिधिमंडल), आयरलैंड गणराज्य, ब्रिटेन और अमेरिका के राजनयिक मिशन नाइजीरिया सरकार द्वारा ट्विटर पर अनिश्चितकालीन रोक की घोषणा पर निराशा व्यक्त की है।

TAGS: Nigeria, Twitter, President's post
OUTLOOK 06 June, 2021
Advertisement