Advertisement
23 April 2021

कोरोना के डर से इस बाबा'' ने भारतीयों पर लगाई पाबंदी, बना चुका है अपना देश

file photo

दुनियाभर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण स्वामी नित्यानंद ने भारतीयों के 'कैलासा' आने पर पाबंदी लगा दी है। नित्यानंद के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है कि भारत के अलावा ब्राजील, यूरोपीय संघ और मलेशिया के लोगों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

नित्यानंद ने ट्वीट में आगे लिखा है कि कैलासा के अलावा दुनियाभार में नित्यानंद का जहां-जहां आश्रम है उसे भी तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाए। आश्रम में भक्तों को आने की अनुमति बिल्कुल नहीं मिलेगी।

आइए जाने क्या है 'कैलासा'

Advertisement

2019 में रेप का आरोपी भगोड़ा और स्व-घोषित भगवान नित्यानंद ने खुद का देश 'कैलासा' बसाने का दावा किया था। नित्यानंद यहां आने वाले सभी यात्रियों को मुफ्त वीजा भी दिलवाता है। हालांकि किसी को अभी तक नित्यानंद के स्वघोषित देश की सही लोकेशन स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन कुछ दिन पहले नित्यानंद ने जानकारी दी थी। कैलासा आने के लिए ऑस्ट्रेलिया से फ्लाइट लेनी होगी।

इतना ही नहीं नित्यानंद ने संयुक्त राष्ट्र से कैलासा को एक अलग देश घोषित करने की भी अपील की। अगस्त 2020 में नित्यानंद ने अपना स्वयं का रिजर्व बैंक ऑफ कैलासा भी लॉन्च किया। द्वीप की आधिकारिक मुद्रा को कैलाशियन डॉलर घोषित किया था। नित्यानंद ने कैलासा में अपनी सरकार, मंत्री, मंत्रालय समेत, बैंक, मॉल और अन्य सुविधाओं के होने की भी बात कह चुका है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कैलासा, स्वामी नित्यानंद, कैलासा में भारतियों पर पाबंदी, नित्यानंद का कैलासा, नित्यानंद का आश्रम, Kailasa, Swami Nityananda, ban on Indians in Kailasa, Kailasa of Nityananda, ashram of Nityananda
OUTLOOK 23 April, 2021
Advertisement