Advertisement
03 February 2017

नोबेल शांति पुरस्कार विजेताओं ने ट्रंप के नफरत भरे भाषण की निंदा की

कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सैंतोस को अपने देश में गृहयुद्ध खत्म करने की दिशा में प्रगति के लिए शांति नोबेल पुरस्कार मिला है। उन्होंने नोबल शांति पुरस्कार विजेताओं के लिए राजधानी बोगोटा में चार दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया।

इस सम्मेलन के उद्घाटन भाषण में उन्होंने कहा, भेदभाव, शरणार्थी संकट के साथ ही लगातार घृणा भरे भाषणों से प्रवासियों को अस्वीकार करना। हम मानवता को क्या जवाब दे सकते हैं। हालांकि उन्होंने ट्रंप पर सीधा प्रहार नहीं किया लेकिन माना जा रहा है कि उनका यह बयान ट्रंप की आव्रजन नीतियों और सात मुस्लिम बहुल देशों के लोगों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध को निशाना बना कर दिया गया है।

सम्मेलन में मौजूद अन्य सम्मनित व्यक्तियों यमन के तावाक्कुल करमान, कोस्टा रिका के पूर्व राष्ट्रपति ऑस्कर एरिआस और अमेरिका के एंटी लैंडमाइन कार्यकर्ता जोडी विलियम्स ने भी ट्रंप की आलोचना की।

Advertisement

देश में लंबे समय से चल रहे गृहयुद्ध को समाप्त करने की दिशा में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए वर्ष 2016 के शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

TAGS: नोबेल शांति पुरस्कार विजेता, ट्रंप के भाषण की निंदा
OUTLOOK 03 February, 2017
Advertisement