Advertisement
05 October 2020

नोबेल पुरस्कार 2020 का ऐलान, चिकित्सा क्षेत्र में “हेपेटाइटिस-सी वायरस” की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को मिलेगा

File Photo

साल 2020 में चिकित्सा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार विजेता का ऐलान कर दिया गया है। इस साल का ये पुरस्कार “हेपेटाइटिस-सी वायरस” की खोज करने वाले हार्वी जे ऑल्टर, माइकल ह्यूटन और चार्ल्स एम राइस को दिया जाएगा। नोबेल पुरस्कार विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है, जो चिकित्सा के अलावा शांति, रसायन, साहित्य, भौतिकी और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाता है।

 
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का अनुमान है कि दुनिया भर में हेपेटाइटिस के 70 मिलियन से अधिक मामले हैं और प्रत्येक वर्ष 4 लाख मौतें होती हैं। यह बीमारी पुरानी है और यकृत की सूजन और कैंसर का एक प्रमुख कारण है। प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार स्वर्ण पदक और 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (1,118,000 अमरीकी डालर से अधिक) की पुरस्कार राशि के साथ दिया जाता है। ये स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल द्वारा 124 साल पहले छोड़े गए वसीयत के सौजन्य से मिलता है।

 

Advertisement

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Nobel Prize 2020, Harvey J. Alter, Michael Houghton, Charles M. Rice, Hepatitis C Virus
OUTLOOK 05 October, 2020
Advertisement