Advertisement
04 September 2017

उत्तर कोरिया बड़ा खतरा, चीन के लिए शर्मिंदगी का सबब बन गया है: डोनाल्ड ट्रंप

उत्तर कोरिया के अब तक के सबसे बड़े परमाणु परीक्षण करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उसे चीन के लिए शर्मिंदगी का बड़ा कारण बताया है। ट्रंप ने ट्वीट किया, “उत्तर कोरिया ने बड़ा परमाणु परीक्षण किया। उसकी कथनी और करनी अमेरिका के लिए शत्रुतापूर्ण और खतरनाक है।” उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “उत्तर कोरिया एक उद्दंड देश है जो बड़ा खतरा बन गया है और चीन को शर्मसार कर रहा है जो कि उसकी मदद की कोशिश कर रहा है, लेकिन थोड़ी ही सफलता मिली है।”



Advertisement

 

गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने रविवार को दावा किया कि उसने एक अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल से ले जाने वाले एक हाइड्रोजन बम का सफल परीक्षण किया। यह उत्तर कोरिया का छठा और सबसे शक्तिशाली परमाणु परीक्षण है। उत्तर कोरिया ने सितंबर 2016 में अंतिम बार परमाणु परीक्षण किया था। परमाणु हथियार विकसित करने के लिए उसने संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों का उल्लंघन किया और मिसाइलों का परीक्षण किया, जिसकी जद में अमेरिका की सरजमीं भी आ सकता है।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: North Korea, big threat, embarrassment, China, Donald Trump
OUTLOOK 04 September, 2017
Advertisement