Advertisement
28 April 2015

परमाणु हथियारों का जखीरा खत्म हो: ईरान

गूगल

परमाणु हथियार संपन्न राष्ट्रों द्वारा अपने परमाणु हथियारों के जखीरे को नष्ट नहीं किए जाने को रेखांकित करते हुए ईरान ने ऐसे देशों से अपने परमाणु हथियारों के आधुनिकीकरण के लिए और निवेश करने की अपनी योजनाओं को तुरंत बंद करने को कहा है। परमाणु हथियार संपन्न देशों की सुरक्षा नीतियों में परमाणु हथियारों की भूमिका कम नहीं हुई है।

उन्होंने कहा, कुछ परमाणु हथियार संपन्न राष्ट्र अपने परमाणु हथियारों का आधुनिकीकरण कर रहे हैं और नए परमाणु आयुधों पर शोध की योजना बना रहे हैं, अन्य ने परमाणु हथियारों के प्रक्षेपण के लिए नए प्रक्षेपण वाहन विकसित करने की अपनी मंशा की घोषणा की है। परमाणु हथियार अप्रसार पर गुटनिरपेक्ष आंदोलन देशों के पक्षों की ओर से जरीफ ने कहा कि गैर परमाणु हथियार राष्ट्रों को अभी तक स्पष्ट और कानूनी रूप से बाध्य सुरक्षा आश्वासन प्राप्त नहीं हुए हैं।

उन्होंने कहा, संधि के विपरीत परमाणु तकनीक के हस्तांतरण में लगातार बाधाएं बनी हुई हैं और मध्य पूर्व में संधि के वैश्विक अनुपालन के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई है। ईरान की मांग है कि परमाणु हथियार संपन्न राष्ट्र अपने परमाणु हथियारों और अन्य संबंधित सुविधाओं के जीवनकाल को बढ़ाने और उनके आधुनिकीकरण में निवेश की योजनाओं को तत्काल बंद करें। यह समीक्षा सम्मेलन 22 मई तक संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में चलेगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: परमाणु हथियार, जावेद जरीफ, ईरान, एनपीटी समीक्षा सम्मेलन, गुटनिरपेक्ष आंदोलन, संयुक्त राष्ट्र
OUTLOOK 28 April, 2015
Advertisement