Advertisement
20 September 2019

वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी में एक की मौत, 5 लोग घायल

File Photo

अमेरिका के वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस के पास गुरुवार देर रात सड़क पर गोलीबारी हुई। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी नॉर्थ वेस्ट डीसी में कोलंबिया रोड पर हुई। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि पांच लोग जख्मी है। इसमें एक महिला भी घायल हुई है। पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात 10 बजे के बाद की है।

पुलिस के मुताबिक, अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस जगह गोलियां चली है वो अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास स्थल व्हाइट हाउस से महज 3 किलोमीटर दूर है। स्थानीय टीवी चैनल ने बताया कि 6 लोगों को गोलियां लगी है। शहर के डाउनटाउन इलाके में स्थित कोलंबिया स्ट्रीट में हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

इससे पहले टेक्सास में हुई थी गोलीबारी, 5 लोगों की हुई थी मौत

Advertisement

इससे पहले अमेरिका के टेक्सास में 31 अगस्त को हुई गोलीबारी में 5 लोग मारे गए थे, जबकि 21 घायल हुए थे। पुलिस ने हमलावर का पीछा करते हुए उसे मार गिराया था। वहीं, अगस्त में भी टेक्सास में गोलीबारी हुई थी, जिसमें हमलावर समेत 29 लोगों की मौत हुई थी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2017 में गोलीबारी में अमेरिका में लगभग 40 हजार मौतें हुई हैं।

दुनिया की कुल सिविलियन गन में 48% अमेरिकियों के पास

जानकारी के मुताबिक, अमेरिका में करीब 31 करोड़ हथियार हैं, 66% लोगों के पास एक से ज्यादा बंदूक हैं। दुनियाभर की कुल सिविलियन गन में से 48% सिर्फ अमेरिकियों के पास है। 89% अमेरिकी लोग अपने पास बंदूक रखते हैं। इनमें से 66% लोग एक से ज्यादा बंदूक रखते हैं। अमेरिका में बंदूक बनाने वाली इंडस्ट्री का सालाना रेवेन्यू 91 हजार करोड़ रुपए का है। 2.65 लाख लोग इस कारोबार से जुड़े हुए हैं। अमेरिकी इकोनॉमी में हथियार की बिक्री सें 90 हजार करोड़ रुपए आते हैं। हर साल एक करोड़ से ज्यादा रिवॉल्वर, पिस्टल जैसी बंदूकें यहां बनती हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: One killed, five injured, shooting in US, police
OUTLOOK 20 September, 2019
Advertisement