Advertisement
16 July 2016

पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच की हत्या

कंदील हाल ही में एक मुस्लिम धर्मगुरू मुफ्ती अब्दुल कवी के साथ इस सेल्फी के बाद चर्चा में आई थी जिसके बाद पाकिस्तान में काफी हंगामा हुआ था। इससे पहले भी कंदील सोशल मीडिया पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुरा-भला बोल चुकी हैं और खूब चर्चाएं बटोर चुकी हैं। खुलेआम इमरान खान और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के प्रति अपने प्यार का इजहार कर चुकी थीं। इसी साल मार्च में उन्होंने क्रिकेट के वर्ल्ड टी-20 टूर्नामेंट से पहले ऐलान किया था कि अगर पाकिस्तान की टीम भारत को हरा देती है तो वो स्ट्रिप डांस (कपड़े उतार कर डांस) करेंगी।

 

TAGS: कंदील बलोच, सोशल मीडिया, पाकिस्तान, ऑनर किलिंग, मुल्तान
OUTLOOK 16 July, 2016
Advertisement