Advertisement
04 April 2021

खतरे में आपकी निजता: 50 करोड़ से ज्यादा फेसबुक यूजर्स का निजी डेटा हुआ लीक

प्रतीकात्मक तस्वीर

एक बार फिर फेसबुक सवालों के घेरे में है क्योकि 50 करोड़ से अधिक फेसबुक उपयोगकर्ताओं की जानकारी हैकरों की वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह जानकारी कई साल पुरानी प्रतीत होती है। यह फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया साइटों द्वारा एकत्र की गई जानकारी है।

इसकी जानकारी सबसे पहले बिजनेस इनसाइनडर ने दी थी। प्रकाशन के अनुसार इसमें 106 देशों के लोगों के फोन नंबर, फेसबुक आईडी, पूरा नाम, स्थान, जन्मतिथि और ईमेल एड्रैस शामिल है।

फेसबुक कई सालों से डेटा सुरक्षा के मुद्दों को लेकर जूझ रहा है। सोशल मीडिया कंपनी ने 2018 में फोन नंबर के जरिए यूजर को खोजने की सुविधा इस खुलासे के बाद बंद कर दी थी कि राजनीतिक कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका ने 8 करोड़ 70 लाख यूजर की जानकारी उनकी जानकारी या सहमति के बिना प्राप्त कर ली थी।

Advertisement

यूक्रेनी सुरक्षा शोधकर्ता ने दिसंबर 2019 में जानकारी दी थी कि यू.एस आधारित 26 करोड़ 70 लाख से ज्यादा फेसबुक यूजर्स की जानकारी मौजूद है। अभी यह अस्पष्ट है कि बिजनेस इनसाइड ने जिस डेटा के उपलब्ध होने की जानकारी दी है। वह दिसंबर 2019 में मिले डेटा से संबंधित है या नहीं।

कंपनी का कहना है कि यह पुराना डेटा है जो पहले 2019 में रिपोर्ट किया गया था। कैलिफोर्निया स्थित कंपनी के मेनलो पार्क ने एक बयान में कहा कि हमने 2019 को इस समस्या को खोजा था और ठीक किया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: फेसबुक पर जानकारी लीक, सोशल मीडिया की सुरक्षा, सोशल मीडिया में जानकारी, सोशल मीडिया पर डेटा डंप, असुरक्षित सोशल मीडिया, Leaking information on Facebook, social media security, information on social media, data dump on social media, unsafe social media, Persona
OUTLOOK 04 April, 2021
Advertisement