Advertisement
23 December 2015

मोदी रूस रवाना, दोनों देशों के संबंध मजबूत करने पर जोर

रूस रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह यात्रा आर्थिक, उर्जा और सुरक्षा के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और प्रगाढ करेगी!प्रधानमंत्री ने कहा कि रूस विश्व में भारत के सबसे मूल्यवान मित्राें में से एक रहा है और वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कल होने वाली वार्षिक शिखर वार्ता के परिणामों को लेकर बहुत आशावान हैं। रूस के साथ हमारे संबंध विशिष्ट है और ये मानव उद्यम के लगभग हर क्षेत्र में फैले हुए हैं।

प्रधानमंत्री की रूस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच परमाणु ऊर्जा और रक्षा समेत विभिन्न क्षेत्राों में कई समझौते होने की उम्मीद है। दोनों देशों के बीच वर्ष 2000 के बाद से माॅस्को और नयी दिल्ली में बारी बारी से उच्च स्तर पर शिखर वार्ता हो रही है।


 

Advertisement

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी, रूस, यात्रा, अंतरराष्‍ट्रीय संबंध, भारत-रूस संबंध, मोदी विदेश यात्रा
OUTLOOK 23 December, 2015
Advertisement