Advertisement
08 July 2022

जापान: पूर्व पीएम शिंजो आबे को भाषण के दौरान शख्स ने मारी गोली, हार्ट ने काम करना बंद किया

जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे को पश्चिमी जापान में शुक्रवार को एक प्रचार भाषण के दौरान गोली मार दी गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी सांस नहीं चल रही थी और उनका ह्रदय भी रुक गया।

स्थानीय अग्निशमन विभाग के अधिकारी माकोतो मोरिमोटो ने कहा कि आबे को गोली लगने के बाद कार्डियो और पल्मोनरी अरेस्ट या सीपीए था, जिसका अर्थ है कि वह सांस नहीं ले रहे थे और जब उन्हें प्रीफेक्चुरल अस्पताल ले जाया जा रहा था तो उनका ह्रदय रुक गया।

मुख्य कैबिनेट सचिव हिरोकाजू मात्सुनो ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने नारा में शूटिंग स्थल से एक पुरुष संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

एनएचके के सार्वजनिक प्रसारक ने आबे को सड़क पर गिरते हुए दिखाया, कई सुरक्षा गार्ड उनकी ओर दौड़ रहे थे, उनका खून बह रहा था और वे अपनी छाती पकड़ रहे थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Japan, former Prime Minister Shinzo Abe, जापान, पूर्व पीएम शिंजो आबे, नारा शहर
OUTLOOK 08 July, 2022
Advertisement