Advertisement
07 June 2025

रिपब्लिकन ने डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क से अपने झगड़े खत्म करने का आग्रह किया

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच हुए जबरदस्त टकराव के बाद की स्थितियों से निपटने को तैयार रिपब्लिकन पार्टी के सांसद और नेता लंबे समय तक जारी झगड़े के संभावित परिणामों से भयभीत होकर ट्रंप और मस्क से तनाव कम करने का आग्रह कर रहे हैं।

कम से कम दो शक्तिशाली व्यक्तियों के बीच दुश्मनी रिपब्लिकन के विशाल कर और सीमा व्यय कानून के लिए आगे का रास्ता जटिल बना सकता है।

वाशिंगटन राज्य के रिपब्लिकन प्रतिनिधि डैन न्यूहाउस ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि यह (संघर्ष) हमें उस काम को पूरा करने से विचलित नहीं करेगा जो हमें करना है।’

Advertisement

टेक्सास के रिपब्लिकन सीनेटर टेड क्रूज भी इसी तरह आशावादी थे।

उन्होंने बृहस्पतिवार रात फॉक्स न्यूज के होस्ट सीन हैनिटी से कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि वे दोनों फिर से साथ आ जाएंगे, क्योंकि जब वे दोनों साथ मिलकर काम करेंगे तो हम अमेरिका के लिए तब की तुलना में बहुत कुछ कर पाएंगे, जब वे एक-दूसरे के विरुद्ध जाकर काम करेंगे।’

TAGS: Republican, Donald Trump, Elon Musk, Researchers
OUTLOOK 07 June, 2025
Advertisement