Advertisement
23 March 2024

मॉस्को के कंसर्ट हॉल पर इस आतंकी संगठन ने किया हमला, अब तक 60 की मौत, 145 घायल

मॉस्को के कंसर्ट हॉल में शुक्रवार की देर रात आतंकवादी हमला हो गया। इस हमले में अभी तक 60 लोगों के मारे जाने की जानकारी है। वहीं, इस हमले में 145 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी कुख्यात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। आईएस ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस की राजधानी मॉस्को में हुए आतकंवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए शनिवार को कहा कि भारत दुख की इस घड़ी में रूस सरकार और उसके लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।

आतंकी संगठन ने बयान देते हुए कहा कि उसने रूस की राजधानी मॉस्को के बाहरी इलाके क्रास्नोगोर्स्क शहर में ईसाइयों की एक बड़ी सभा को निशाना बनाया। इसमें कई लोगों की मौत हुई है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं।  

Advertisement

आपातकालीन सेवा मंत्रालय ने कहा कि गोलीबारी के बाद लगभग 100 लोग थिएटर के तहखाने से भागने में सफल रहे, जबकि अन्य लोग छत पर जाकर छुप गए। बयान में कहा गया कि रॉक बैंड के सभी सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

रूसी मीडिया के मुताबिक, हमलावरों ने विस्फोटक का भी इस्तेमाल किया, जिससे हॉल में धमाका हुआ और भीषण आग लग गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इमारत से भारी धुआं उठता दिख रहा है।

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने इस हमले को अब तक की सबसे बड़ी त्रासदी माना है। रूस की शीर्ष जांच एजेंसी का मानना है कि यह एक आतंकवादी हमला है। यह रूस के दो दशकों के इतिहास का सबसे खतरनाक आतंकी हमला है।

 

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हम मॉस्को में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। भारत दुख की इस घड़ी में रूस की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।’

 

 

 

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Russia, 60 dead, 145 injured, concert hall, Islamic State group, responsibility, Russia Attack, Islamic State, Moscow Concert Hall
OUTLOOK 23 March, 2024
Advertisement