Advertisement
24 February 2022

यूक्रेन-रूस तनाव: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने डोनबास में ‘सैन्य अभियान’ का किया ऐलान, कहा- यूक्रेनी सेना हथियार डाल दे

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन में एक सैन्य अभियान की घोषणा करते हुए दावा किया कि इसका उद्देश्य नागरिकों की रक्षा करना है।

टीवी पर प्रसारित अपने संबोधन में पुतिन ने कहा कि यह कार्रवाई यूक्रेन से आने वाली धमकियों के जवाब में की गई है। उन्होंने कहा कि रूस का यूक्रेन पर कब्जा करने का कोई लक्ष्य नहीं है। पुतिन ने कहा कि रक्तपात की जिम्मेदारी यूक्रेन की "शासन" की है।

पुतिन ने अन्य देशों को चेतावनी दी कि रूसी कार्रवाई में हस्तक्षेप करने के किसी भी प्रयास के परिणाम "उन्होंने कभी नहीं देखे" होंगे।

Advertisement

उन्होंने अमेरिका और उसके सहयोगियों पर यूक्रेन को नाटो में शामिल होने से रोकने और मास्को सुरक्षा गारंटी की पेशकश करने की रूस की मांग की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि रूसी सैन्य अभियान का उद्देश्य यूक्रेन का "विसैन्यीकरण" सुनिश्चित करना है। पुतिन ने कहा कि हथियार डालने वाले सभी यूक्रेनी सैनिक सुरक्षित रूप से युद्ध क्षेत्र से बाहर निकलने में सक्षम होंगे।

व्हाइट हाउस की ओर से पुतिन की टिप्पणी पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई, लेकिन अमेरिकी अधिकारियों ने बार-बार यूक्रेन पर एक और आक्रमण के लिए जवाबी कार्रवाई में रूसी अर्थव्यवस्था और पुतिन सहयोगियों पर भारी प्रतिबंध लगाने का वादा किया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Russian President Vladimir Putin, military operation in Ukraine, यूक्रेन-रूस तनाव, यूक्रेनी हवाई क्षेत्र, यूएनएससी आपात बैठक, Ukrainian airspace closed, UNSC, Ukraine
OUTLOOK 24 February, 2022
Advertisement