Advertisement
14 March 2021

म्यांमार में सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर चलाई गोलियां, छह की मौत

म्यांमार में सुरक्षा बलों ने एक बार फिर प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाई, जिसके कारण कम से कम छह प्रदर्शनकारी मारे गए है।

स्थानीय मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षा बलों की गोलीबारी में मांडले में चार प्रदर्शनकारियों की मौत हो गयी, जबकि दो प्रदर्शनकारी दक्षिण- मध्य शहर प्याय में मारे गए। अल जजीरा न्यूज चैनल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इन दोनों जगहों पर सुरक्षा बलों की गोलीबारी में हताहत लोगों की तस्वीरों के साथ कई रिपोर्ट पोस्ट की है।

उल्लेखनीय है कि म्यांमार में एक फरवरी को हुए तख्तापलट के विरोध में देशभर में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं और इन प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा की गयी गोलीबारी में अब तक 70 लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisement

TAGS: म्यांमार, सुरक्षा बल, म्यांमार सैन्य शासन, म्यांमार तख्तापलट, म्यांमार विरोध प्रदर्शन, Myanmar, security force, Myanmar military regime, Myanmar coup, Myanmar protests
OUTLOOK 14 March, 2021
Advertisement