Advertisement
23 February 2017

धरती जैसे सात ग्रह पाए गए

धरती जैसे सात ग्रह पाए गए | google

विज्ञान पत्रिका नेचर में बेल्जियम स्थित लिएजे यूनिवर्सिटी के अग्रणी अनुसंधानकर्ता माइकल गिलोन के हवाले से कहा गया, वहां कुछ तरल पानी हो सकता है और जीवन हो सकता है।

खगोल विज्ञानी पहले भी सात अन्य ग्रहों की खोज कर चुके हैं, लेकिन यह पहली बार है जब धरती के आकार जैसे इतने सारे ग्रह मिले हैं। वे सभी सही दूरी पर परिक्रमा करते हैं और संभवत: उनकी सतह पर कहीं न कहीं तरल पानी है।

नासा के खगोल वैज्ञानिकों ने पहली बार धरती के आकार जैसे सात नए ऐसे ग्रहों की खोज की है, जहां जीवन की संभावना है। ये ग्रह 39 प्रकाश वर्ष दूर एक तारे की परिक्रमा कर रहे हैं। खगोल विज्ञानी पहले भी सात अन्य ग्रहों की खोज कर चुके हैं, लेकिन यह पहली बार है जब धरती के आकार जैसे इतने सारे ग्रह मिले हैं।

Advertisement

इस खोज का जश्न मनाने के लिए गूगल ने एक ख़ास डूडल बनाया है। नए ग्रहों पर ये डूडल आर्टिस्ट नेट स्वाइनहार्ट ने तैयार किया है। व़ैज्ञानिकों के अनुसार इनमें से तीन ग्रह एक स्‍टार के इर्द-गिर्द हैं। इससे यह संभावनाएं की जा रही हैं कि यहां पानी हो सकता है और इस वजह से जीवन की कल्‍पना संभव है। भाषा

TAGS: ग्रह, जीवन, पानी, वैज्ञानिक, जीवन, बेल्जियम, Belgium, planet, water, scientist, life, new discovery
OUTLOOK 23 February, 2017
Advertisement