Advertisement
28 May 2016

बेहतर जिंदगी की जद्दोजहद में दर्जनों प्रवासी भूमध्य सागर में डूबे

गूगल

भूमध्य सागर में 350 लोगों के फंसे होने की खबर मिलने के बाद मदद के लिए बुलाए जाने पर इतावली जहाजों को बचाव के लिए भेजा गया था। नौसेना ने कल ट्विटर पर बताया कि दिनभर खोज प्रयास जारी रखे गए और नौसेना ने 130 लोगों को बचाया लेकिन अभी भी अन्य की तलाश जारी है। नौसेना ने बताया, एक डूबते हुए जहाज से 135 प्रवासियों को बचा लिया गया, लेकिन प्रवासियों के 45 शव भी बरामद किए गए हैं। नौसेना ने बताया कि अभी और खोज के प्रयास जारी हैं। तटरक्षक बल ने जनाकारी दी है कि शुक्रवार संकट से घिरे 16 जहाजों में से करीब 1900 लोगों को बचाया गया। उन्होंने बताया कि पिछले चार दिनों में लीबिया के तट के पास से करीब 10,000 लोगों को पहले ही बचाया गया है।

 

इस साल इटली के दक्षिणी बंदरगाहों पर अब तक करीब 40,000 प्रवासी और शरणार्थी आए हैं। हाल ही में भूमध्य सागर में हुई एक बड़ी त्रासदी में बुधवार को लीबिया के अपतटीय क्षेत्र में मछली पकड़ने वाला जहाज पलट गया, जिसमें करीब 650 लोग सवार थे। उस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी और 100 लोगों के अभी भी लापता होने की आशंका हैं। गुरुवार को यूरोपीय संघ के नौसैनिक बल ने बताया कि लीबिया के अपतटीय क्षेत्र में एक और जहाज के डूबने के बाद माना जा रहा है कि इसमें सवार 30 से अधिक प्रवासियों की मौत हो चुकी है। रोम में संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के प्रवक्ता करलोट्टा सामी ने कहा, तीन दिनों में तीन जहाजों के डूबने की घटना बहुत ही चिंताजनक है।

Advertisement

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: प्रवासी, इतावली नौसेना, इटली, यूरोप, भूमध्य सागर, लीबिया, मौत, त्रासदी, रोम, संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी, करलोट्टा सामी, Italian navy, Migrants, Drowned, Major tragedy, Mediterranean Sea, European Union, Libya to Italy, Carlotta Sami, UN refugee agency, Rome.
OUTLOOK 28 May, 2016
Advertisement