Advertisement
23 February 2017

थाईलैंड रिपोर्टिंग के लिए बीबीसी पत्राकार को पांच साल की जेल

थाईलैंड रिपोर्टिंग के लिए बीबीसी पत्राकार को पांच साल की जेल

 मानवाधिकार समूहों का कहना है यह मामला इसका ताजा उदाहरण है कि कैसे थाईलैंड के व्यापक मानहानि और कंप्यूटर अपराध कानूनों ने खोजी पत्राकारिता को बंद कर दिया है और इससे देश में गलत चीजों को बेनकाब करना काफी मुश्किल हो गया है, जहां भ्रष्टाचार स्थानीय स्तर पर व्याप्त है। बीबीसी के दक्षिण पूर्व एशिया के संवाददाता जोनाथन हेड द्वारा सितंबर 2015 में की रिपोर्टिंग को लेकर यह मामला चल रहा था, जिस रिपोर्टिंग में यह दिखाया गया था कि कैसे फुकेट में दो विदेशी लोगों को उनकी संपत्ति से बेदखल कर दिया गया था।

TAGS: बैंकॉक, बीबीसी, ब्रिटिश पत्रकार, थाईलैंड, रिपोर्टिंग, जेल, कैद
OUTLOOK 23 February, 2017
Advertisement