Advertisement
23 July 2016

काबुल में अगवा की गई भारतीय महिला रिहा कराई गई : स्वराज

काबुल में अगवाह की गई भारतीय महिला रिहा कराई गई : स्वराज

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज यह जानकारी दी। आगा खान फाउंडेशन में एक वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार के रूप में काम करने वाली 40 वर्षीय जुडिथ डीसूजा को काबुल से उनके कार्यालय से बाहर नौ जुलाई को अगवा कर लिया गया था। स्वराज ने ट्वीट किया, मैं आपको यह सूचित करते हुये खुश हूं कि जुडिथ डीसूजा को रिहा करा लिया गया है। उन्होंने जुडिथ की रिहाई सुनिश्चित करने में अफगान अधिकारियों की मदद और समर्थन के लिए भी धन्यवाद दिया है।

 विदेश मंत्रालय कोलकाता निवासी जुडिथ की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए अफगान अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में था। स्वराज ने जुडिथ की रिहाई सुनिश्चित करने में अफगानिस्तान में भारतीय राजदूत मनप्रीत वोहरा के प्रयासों की भी तारीफ की। जुडिथ के परिवार वालों ने पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर उनकी रिहाई सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप का आग्रह किया था जिससे वह घर लौट सके। मोदी ने अफगानिस्तान के राष्ट्रीय अशरफ गनी से जुडिथ की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए प्रयासों में तेजी लाने का आग्रह किया था।

TAGS: अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन, एनजीओ, आतंकवादियों, काबुल, अफगानिस्तान, सुषमा स्वराज, आगा खान फाउंडेशन, जुडिथ डीसूजा
OUTLOOK 23 July, 2016
Advertisement