Advertisement
03 February 2017

यूक्रेन में विद्रोहियों की लड़ाई में दो सैनिकों की मौत

यूक्रेन की सरकार ने इस संबंध में बताया कि रातभर चली इस लड़ाई में यूक्रेन के दो सैनिकों की मौत हो गई और दस अन्य घायल हो गए जबकि विद्रोहियों का कहना है कि इस लड़ाई में उनका भी एक लड़ाका मारा गया है।

इसी बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर नए अमेरिकी प्रशासन और अन्य पश्चिमी शक्तियों से समर्थन पाकर लड़ाई शुरू करने का आरोप लगाया।

सरकार ने बताया कि शाम के बाद लड़ाई और तेज हो गई। दोनों पक्षों ने इस लड़ाई में नागरिकों के भी मारे जाने की बात कही है। रात के दौरान दोनों ओर से रॉकेट दागे जाने की आवाज सुनी।

Advertisement

अवदिवका  में सप्ताहांत में शुरु हुई इस लड़ाई में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है। अप्रैल 2014 में अलगाववादी विद्रोहियों के साथ शुरू हुई लड़ाई में अब तक 9700 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

TAGS: यूक्रेन, विद्रोहियों की लड़ाई, दो सैनिकों की मौत
OUTLOOK 03 February, 2017
Advertisement