Advertisement
04 March 2022

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का रूस पर बड़ा आरोप- 'आतंकवादी देश' अब परमाणु आतंक का सहारा ले रहा

रूस और यूक्रेन के बीच भीषण जंग जारी है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस पर शुक्रवार को 'परमाणु आतंकवाद' का सहारा लेने और चेर्नोबिल परमाणु दुर्घटना को दोहराने की इच्छा का आरोप लगाया। उन्होंने यूक्रेन के परमाणु संयंत्र पर हमले के बाद यूरोपीय देशों से सहायता की अपील की कि वे यूरोप को परमाणु आपदा से मरने के लिए न छोड़ें।


राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक वीडियो संदेश में कहा कि रूस के अलावा किसी भी देश ने कभी न्यूक्लियर पावर प्लांट पर गोलीबारी नहीं की। उन्होंने कहा कि यह मानव जाति के इतिहास में पहली बार है। आतंकवादी देश ने अब परमाणु आतंक का सहारा लेना शुरू कर दिया है।

वहीं इससे पहले जेलेंस्की ने कहा था कि वह युद्ध के बाद यूक्रेन के पुनर्निर्माण के लिए काम करेंगे। उनके पास अपनी स्वतंत्रता के अलावा खोने के लिए कुछ भी नहीं है। साथ ही यूक्रेन ने रूस से युद्धविराम की अपील भी की।

Advertisement

बता दें कि रूसी सेना के हमले से यूक्रेन के जापोरिज्जिया न्यूक्लियर पावर प्लांट में आग लग गई थी। माना जा रहा है कि अगर आग की वजह से यहां धमाका होता तब यहां चेरनोबिल से 10 गुना बड़ी तबाही होती। बता दें कि यह संयंत्र यूक्रेन की बिजली उत्पादन का लगभग एक चौथाई हिस्सा है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: रूस यूक्रेन युद्ध, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की, व्लादिमीर पुतिन, चेर्नोबिल परमाणु प्लांट, Russia Ukraine War, President of Ukraine Volodymyr Zelensky, Vladimir Putin, Chernobyl Nuclear Plant
OUTLOOK 04 March, 2022
Advertisement