Advertisement
20 March 2015

संयुक्त राष्ट्र ने कहा फांसी रोके पाकिस्तान

एपी

पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र कहीं भी किसी भी ऐसे व्यक्ति की मौत की सजा खत्म किए जाने का आवान करता रहा है जिसकी उम्र अपराध के वक्त 18 साल से कम रही हो।

विश्व निकाय ने पाकिस्तान सरकार की इस हालिया घोषणा पर भी चिंता जताई कि उसने केवल आतंकवाद से जुड़े नहीं, बल्कि सभी मामलों में मृत्युदंड पर पाबंदी वापस ले ली है।

बयान में कहा गया है कि जिन लोगों को फांसी पर लटकाया गया है उनमें से ऐसे लोग भी थे जो वारदात के वक्त नाबालिग थे और 8,000 से ज्यादा कैदियों को मौत की सजा मिली हुई है।

Advertisement

इसके मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र पाकिस्तान में सरकार से मृत्युदंड पर जल्द से जल्द फिर पाबंदी लगाने का आग्रह करता है।

TAGS: संयुक्त राष्ट्र, पाकिस्तान, फांसी पर रोक, नवाज शरीफ, आतंकवाद, मृत्युदंड
OUTLOOK 20 March, 2015
Advertisement