Advertisement
31 October 2016

पहली बार संयुक्त राष्ट्र में दीपावली मनायी गयी

पहली बार संयुक्त राष्ट्र में दीपावली मनायी गयी | google

संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट किया, ‘प्रकाश पर्व। पहली बार दीपावली के मौके पर संयुक्त राष्ट्र जगमगाया।’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष पीटर थॉमसन को इस पहल के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, ‘शुभ दीपावली। संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार दीपावली मनायी, इस पहल के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष आपको धन्यवाद।’

उन्होंने वहां से गुजरने वाले लोगों द्वारा इस भवन की तस्वीर खींचे जाने और उनके द्वारा जगमगाते संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के सामने अपना फोटो खिंचवाने की तस्वीर भी साझा की।

Advertisement

थॉमसन ने भी दीपावली के मौके पर रोशनी में नहाए संयुक्त राष्ट्र भवन की तस्वीर ट्वीट की और लिखा, ‘अंधेरे पर प्रकाश, निराशा पर आशा, अज्ञानता पर ज्ञान एवं बुराई पर अच्छाई की जीत।’

संयुक्त राष्ट्र सचिवालय भवन 29-31 अक्तूबर तक दीपावली के उपलक्ष्य में  जगमगाता रहेगा। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2014 में ‘दीपावली के महत्व’ को स्वीकार करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया था।

TAGS: संयुक्‍त राष्‍ट्र, दीपावली, भारत, पर्व, प्रकाश, deepawali, united nation, india, light festival
OUTLOOK 31 October, 2016
Advertisement