Advertisement
17 September 2016

उपराष्ट्रपति अंसारी ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मदुरो के साथ वार्ता की

twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुपस्थिति में अंसारी गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने वेनेजुएला के मार्गरिटा द्वीप पहुंचने के बाद मदुरो के साथ वार्ता की, जो वेनेजुएला में उनकी पहली आधिकारिक वार्ता है। मोदी दूसरे ऐसे भारतीय प्रधानमंत्री हैं जो इस सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। इससे पहले 1979 में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने इस शिखर सम्मेलन में शिरकत नहीं की थी। मदुरो के साथ वार्ता के दौरान अंसारी के साथ विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर और सचिव (पश्चिम) सुजाता मेहता थीं।

अंसारी और मदुरो की इस बैठक से एक महीने से भी कम समय पहले वेनेजुएला की विदेश मंत्री डेल्सी रोडिगेज 17वें गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन का व्यक्तिगत तौर पर निमंत्रण देने के लिए भारत आई थीं। उन्होंने व्यापार, निवेश और हाइड्रोकार्बन समेत विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ बातचीत की थी। दोनों देश दोहरा कराधान से बचाव समझौता समेत कई अहम समझौतों को अंतिम रूप देने पर सहमत हुए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: उपराष्ट्रपति, हामिद अंसारी, 17वां गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन, वेनेजुएला, राष्ट्रपति, निकोलस मदुरो, एमजे अकबर, सुजाता मेहता, नरेंद्र मोदी, मार्गरिटा द्वीप, Vice President, Hamid Ansari, 17th NAM Summit, Venezuela, President, Nicolas Maduro, M J Akbar, Sujata Mehta, Naren
OUTLOOK 17 September, 2016
Advertisement