Advertisement
27 September 2019

चंद्रयान विक्रम की हुई थी हार्ड लैंडिंग, नासा ने जारी की तस्वीरें

NASA

नासा ने चंद्रयान 2 की लैंडिंग की कुछ हाई रेजोल्यूशन तस्वीरें जारी की हैं। तस्वीरों के आधार पर नासा का कहना है कि चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की चांद के सतह पर हार्ड लैंडिंग हुई। यह तस्वीरें नासा के लूनर ऑर्बिटर कैमरा के जरिए खींची गई है। चंद्रमा के जिस अनछुए सतह पर भारत के महत्वाकांक्षी प्रॉजेक्ट चंद्रयान-2 की लैंडिंग होनी थी, वहां लैंडर विक्रम की हार्ड लैंडिंग हुई।

विक्रम लैंडर मॉड्यूल ने एक समतल सतह पर लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन यह उम्मीद के मुताबिक नहीं हो सका। इसके बाद 7 सितंबर को इसरो के साथ नासा का सम्पर्क पूरी तरह से खत्म हो गया। नासा की ओर से जारी बयान के मुताबिक, 'विक्रम की सतह पर नासा की हार्ड लैंडिंग हुई, यह साफ है। स्पेसक्राफ्ट किस जगह पर लैंड हुआ यह अभी निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता। तस्वीरें केंद्र से 150 किलोमीटर दूरी से ली गई हैं।'

लोकेशन को लेकर अभी तक संदेह कायम

Advertisement

गौरतलब है कि 7 सितंबर को लैंडर विक्रम को चांद के सतह पर लैंड करना था। चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग का यह भारत का पहला प्रयास था। अमेरिकी स्पेस एजेंसी के मुताबिक, लैंडिंग साइट से 17 सितंबर को एलआरओ पास हुआ और हाई रेजॉलूशन तस्वीरें वहां से ली है। अभी तक एलआरओसी की टीम को इमेज और लैंडर की लोकेशन का पता नहीं चल सका है।


 

अक्टूबर में लैंडर विक्रम की तस्वीर लेने का प्रयास

नासा अब 14 अक्टूबर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से अंधेरा छंटने के बाद एक बार फिर अपने लूनर रिकॉनेसा ऑर्बिटर (एलआरओ) के कैमरे से विक्रम लैंडर की लोकेशन जानने और उसकी तस्वीर लेने का प्रयास करेगा। पहले भी एजेंसी ऐसी कोशिशें कर चुकी है, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। लूनर रेजॉनेंस ऑर्बिटर मिशन के डेप्युटी प्रॉजेक्ट साइंटिस्ट जॉन केलर ने पीटीआई को ईमेल के जरिए दिए जवाब में कहा, 'जिस समय लैंडिंग एरिया की तस्वीरें ली गई वहां बहुत ज्यादा धुंधलका था। संभव है कि विक्रम लैंड ऐसे ही धुंधवाले किसी भाग में होने की वजह से नजर न आया हो। अक्टूबर में प्रकाश स्थिति बेहतर होगी और उस दौरान लैंडर की तस्वीर लेने की फिर से कोशिश की जाएगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Vikram, hard landing, NASA, releases, high-resolution images, Chandrayaan 2, landing site, Know all updates
OUTLOOK 27 September, 2019
Advertisement