Advertisement
21 May 2025

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में बम ब्लास्ट में 4 बच्चों की मौत, कुल 38 लोग घायल

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार की सुबह एक स्कूल बस में हुए विस्फोट में कम से कम चार बच्चों की मौत हो गई और 38 अन्य घायल हो गए। बता दें कि पिछले 4 दिनों में ये दूसरा ब्लास्ट है। 

गौरतलब है कि डॉन अखबार ने खुजदार के उपायुक्त यासिर इकबाल दश्ती के हवाले से बताया कि विस्फोट खुजदार जिले में हुआ।

बस को उस समय निशाना बनाया गया जब वह जीरो पॉइंट के पास थी। दशती ने बताया कि विस्फोट में चार बच्चों की मौत हो गई जबकि 38 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि शवों और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने विस्फोट की कड़ी निंदा की। अखबार ने उनके हवाले से कहा, "जो दरिंदे मासूम बच्चों को निशाना बनाते हैं, वे किसी भी तरह की नरमी के हकदार नहीं हैं।"

इससे पहले सोमवार को भी बलूचिस्तान में बम धमाका हुआ था। बलूचिस्तान प्रांत में एक बाजार के निकट बम विस्फोट होने से चार लोगों की मौत हो गई थी और 20 अन्य घायल हो गए थे।

बता दें कि यह विस्फोट रविवार को बलूचिस्तान के किला अब्दुल्ला जिले में जब्बार बाजार के पास हुआ, जिससे इमारत को भारी नुकसान पहुंचा और लोगों में दहशत फैल गई।

TAGS: Balochistan, 4 children killed, 38 people injured, bomb blast
OUTLOOK 21 May, 2025
Advertisement