Advertisement
27 June 2025

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्वात नदी में एक ही परिवार के 18 लोग डूबे, चार शव बरामद

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की स्वात नदी में शुक्रवार को अचानक आई बाढ़ में एक ही परिवार के कम से कम 18 लोग डूब गए, जिसमें से चार लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि अन्य की तलाश जारी है। बचाव अभियान के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यहां एक प्रेस विज्ञप्ति में ‘रेस्क्यू -1122’ के महानिदेशक शाह फहाद के हवाले से कहा गया, ‘‘पांच अलग-अलग स्थानों पर बचाव अभियान जारी है और ‘रेस्क्यू 1122’ के 80 कर्मी अभियान में शामिल हैं।’’

शुरूआती जानकारी के अनुसार, यह परिवार इस क्षेत्र में घूमने आए पर्यटकों के समूह का हिस्सा था और भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने पर उसमें फंस गया था।

Advertisement

स्वात नदी यहां पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी क्षेत्र में बहती है। प्राधिकारियों ने बताया कि लापता हुए अन्य लोगों को खोजने के लिए वृहद तलाश अभियान अब भी जारी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: 18 people, Same family, Swat river, Pakistan's Khyber Pakhtunkhwa province, four bodies recovered
OUTLOOK 27 June, 2025
Advertisement