Advertisement
08 August 2016

पाकिस्तान के अस्पताल में भीषण विस्फोट, 40 की मौत 50 घायल

गूगल

बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी में हुई इस घटना में अज्ञात लोगों ने बलूचिस्तान बार एसोसिएशन (बीए) के अध्यक्ष अधिवक्ता बिलाल अनवर कासी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। पुलिस और बचाव अधिकारियों के मुताबिक जब वकील कासी को अस्पताल लेकर आए तभी बम विस्फोट हुआ। कासी के शव को आपात विभाग में लाया गया था और सभी वकील तथा पत्रकार यहां इकट्ठे हुए थे। तभी यह धमाका हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि धमाके की चपेट में आकर घायल हुए ज्यादातर लोग वकील हैं। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में कम से कम 40 लोग मारे गए हैं और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने गोलीबारी भी की।

विस्फोट के बाद क्वेटा के सभी अस्पतालों में आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई है। बड़ी संख्या में पुलिस और फ्रंटीयर बल वहां पहुंच गए हैं और उन्होंने इलाके को खाली करवा लिया है। पुलिस अधिकारियों ने द एक्सप्रेस ट्रिब्यून को बताया कि क्वेटा की मानो जान मार्ग पर मेंगल चौक के निकट अज्ञात बंदूकधारियों ने अधिवक्ता कासी की कार पर गोलीबारी की। पूर्व अध्यक्ष को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। प्रांत की राजधानी अक्सर आतंकियों के निशाने पर रहती है। मई में बलूचिस्तान विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि पांच लोग घायल हो गए थे।

TAGS: पाकिस्तान, अशांत, बलूचिस्तान प्रांत, क्वेटा, अस्पताल, बम विस्फोट, मौत, गोलीबारी, जियो टीवी, बिलाल अनवर कासी, बलूचिस्तान बार एसोसिएशन, द एक्सप्रेस ट्रिब्यून, Pakistan, Restive, Quetta, Balochistan province, Hospital, Bomb Blast, Death, Gun fire, Geo tv, Bilal Anwar Kasi, B
OUTLOOK 08 August, 2016
Advertisement