Advertisement
05 May 2015

533 भूकंप पीड़ितों का पशुपतिनाथ के घाट पर अंतिम संस्कार

533 भूकंप पीड़ितों का पशुपतिनाथ के घाट पर अंतिम संस्कार | एपी

सोमवार तक नौ बच्चों सहित 533 मृतकों का दाह संस्कार कर दिया गया। 25 अप्रैल को आए भूकंप के बाद से मंगलवार की तारीख तक अधिकतर शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। यह भूकंप पिछले 80 साल में नेपाल का सबसे विनाशकारी भूकंप था। मंदिर के अंतिम संस्कार सहायता केंद्र के अधिकारी रितेश कुमार ने बताया, जिस दिन भूकंप आया उसी दिन 82 मृतकों का दाह संस्कार किया गया। यह बहुत भयानक था।

लेकिन दूसरा दिन इससे भी ज्यादा भयावह था, जब यहां के पवित्र मंदिर के किनारों पर 152 शवों को लाया गया। नौ बच्चों का भी दाह संस्कार किया गया। आपदा आने के नौ दिन बाद भी घरों और इमारतों के मलबें में से अभी भी शवों को निकाला जा रहा है। भूकंप में मरे पांच लोगों का सोमवार रात अंतिम संस्कार किया गया है। पवित्र ब्रमेश्वर घाट पर पूर्णिमा की रात को चिताओं से निकलती आग की लपटें उस अभागे दिन की याद दिला रही थीं।

इसके अलावा कई अग्यात शवों का भी अंतिम संस्कार किया गया। एक भारतीय नागरिक की चिता को भी अग्नि दी गई, जिसकी मौत एक बीमारी की वजह से हुई थी। अधिकारी ने बताया,  मृतक का नाम प्रमोद मलिक था और वह 42 वर्ष का था। वह बिहार का रहने वाला था। वह भूकंप पीड़ित नहीं था।

TAGS: भूकंप पीड़ित, नेपाल, अंतिम संस्कार, पशुपतिनाथ मंदिर, घाटों पर अंतिम संस्कार, रितेश कुमार, Earthquake victims, Nepal, funeral, Pashupatinath Temple, wharves funeral, Ritesh Kumar, Earthquake
OUTLOOK 05 May, 2015
Advertisement