Advertisement
26 October 2015

छोटा राजन बाली में गिरफ्तार

बाली के पुलिस प्रवक्ता हेरी वियांतो ने एएफपी को बताया कि आस्ट्रेलियाई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंडोनेशियाई प्रशासन ने राजेन्द्र सदाशिव निकालजे उर्फ छोटा राजन को कल यहां सिडनी से लोकप्रिय रिजोर्ट आयलैंड बाली पहुंचने पर गिरफ्तार कर लिया गया। भारत में कथित अपराध सरगना 52 वर्षीय राजन पिछले दो दशकों से फरार था। वियांतो ने बताया कि इंटरपोल ने उसे 1995 में ही वांछित घोषित कर दिया था।

उन्होंने बताया,  ‘हमें कल कैनबरा पुलिस से एक हत्यारे के बारे में रेड कार्नर नोटिस के संबंध में सूचना मिली थी।  हमने कल उसे हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया। हमें पता चला कि इस आदमी पर भारत में 15 से 20 हत्याओं में शामिल होने का संदेह था।’ बाली पुलिस इंटरपोल और भारतीय प्रशासन से समन्वय कर रही थी। वियांतो ने बताया कि उसे भारत प्रत्यार्पित किए जाने की संभावना है।

ऑस्ट्रेलियाई फेडरल पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि कैनबरा में इंटरपोल ने इंडोनेशियाई प्रशासन को सतर्क कर दिया था जिसने भारतीय प्रशासन की अपील पर राजन को गिरफ्तार कर लिया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: छोटा राजन, इंडोनेशिया, हेरी वियांतो, Bali, Interpol, Sydney, Resort Island
OUTLOOK 26 October, 2015
Advertisement