Advertisement
06 February 2016

सुषमा स्वराज ने जारी किया तमिलों पर वृत्तचित्र

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, भावनात्मक जुड़ाव। विदेश मंत्री और राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिलों पर आधारित फिल्म इकोइंग हिल्स लांच की।

यह डॉक्यूमेंट्री इकोइंग हिल्स श्रीलंका आए भारतीय मूल के तमिलों के इतिहास पर आधारित है। आईलैंड अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश सरकार द्वारा 1800 में श्रीलंका लाए गए मजदूरों और उनकी वर्तमान स्थिति को दिखाया गया है। श्रीलंका में रह रहे उन भारतीय तमिलों को वर्ष 2001 में देश की पूर्ण नागरिकता प्राप्त हुई।

सुषमा और उनके श्रीलंकाई समकक्ष मंगल समरवीरा की अध्यक्षता में भारत-श्रीलंका संयुक्त आयोग के नौवें संस्करण की बैठक के बाद फिल्म लांच हुआ।

Advertisement

श्रीलंका 2015-16 में भारत के संगम महोत्सव के हिस्से के रूप में कल आयोजित होने वाली एक प्रदर्शनी में सुषमा राइज ऑफ डिजिटल इंडिया का उद्घाटन करेंगी।

 <iframe width="640" height="360" src="https://www.youtube.com/embed/9Gjy78Hac1U" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>

TAGS: sushma swaraj, documentry, echoing hills
OUTLOOK 06 February, 2016
Advertisement