Advertisement
10 June 2016

काबुल में भारतीय महिला को अगवा किया, सुरक्षित रिहाई के प्रयास जारी

google

भारत की एक महिला को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के तैमानी इलाके से अगवा कर लिया गया है और अफगान अधिकारी उसकी सुरक्षित रिहाई करने की कोशिश कर रहे हैं। सरकारी सूत्रों ने बताया कि कोलकाता की रहने वाली यह महिला अफगानिस्तान के आगा खान फाउंडेशन के लिए काम करती है और उसका अपहरण गुरुवार रात हुआ। सूत्रों ने बताया कि उसकी रिहाई सुनिश्चित करने के लिए भारतीय दूतावास अफगान अधिकारियों के संपर्क में है। उन्होंने बताया कि सरकार कोलकाता में महिला के परिवार के भी संपर्क में है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: भारतीय महिला, अफगानिस्तान, काबुल, सुरक्षित रिहाई, आगा खान फाउंडेशन, अपहरण, Indian woman abducted, Kabul, Afghanistan, Aga Khan Foundation
OUTLOOK 10 June, 2016
Advertisement