25 September 2016
आतंक : भारत पर पाक का हमला, भारतीय जासूस का दिया हवाला
आतंक : भारत पर पाक का हमला, भारतीय जासूस का दिया हवाला | google
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद नफीस जकारिया ने ट्विटर पर जारी एक बयान में कहा, 'भारत अपनी सरकारी मशीनरी के जरिए पाकिस्तान में आतंकवाद को स्पॉन्सर करता है'। उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तान की छवि खराब करने का अभियान चला रहा है। भारत के लगाए गए आरोप आधारहीन हैं।
पाकिस्तान ने यह भी कहा कि भारत की इस तरह की गैरजिम्मेदाराना हरकत अफसोसजनक है। पाकिस्तानी प्रवक्ता ने कहा, 'भारत की सुरक्षा एजेंसियां कश्मीर में लोगों पर अत्याचार कर रही हैं और उसे छुपाने के लिए भारत ध्यान भटकाना चाहता है'। बयान में यह भी कहा गया है कि 'बुरहान वानी की हत्या' के बाद यह अत्याचार और बढ़ा है।