Advertisement
17 April 2016

पाक का दावा: सिंध से रॉ के दो एजेंट गिरफ्तार किए

गूगल

न्यूज इंटरनेशनल ने खबर दी है कि आतंकवाद निरोधक विभाग के एसएसपी नवीद ख्वाजा ने कहा कि एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान थट्टा से रॉ के एजेंटों को गिरफ्तार किया गया। ख्वाजा ने गिरफ्तार लोगों की पहचान सद्दाम हुसैन और बाचाल के रूप में की है। उनका कहना है कि ये लोग इलाके में मछुआरे के वेश में रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के लिए काम कर रहे थे। पुलिस अधिकारी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि भारत ने सद्दाम और बाचाल को कोड मुहैया कराया था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जासूसों से संवेदनशील प्रतिष्ठानों के फोटोग्राफ जब्त किए हैं।

TAGS: पाकिस्तान, दावा, सिंध, रॉ एजेंट, गिरफ्तार, छापेमारी, पुलिस
OUTLOOK 17 April, 2016
Advertisement