Advertisement
22 May 2016

बांग्लादेश में रोआनू का कहर, 24 की मौत

88 किलोमीटर प्रतिघंटा की तेज हवा के साथ आए इस चक्रवात ने बारीसाल-चटगांव क्षेत्र पर बहुत बुरा असर डाला है और अन्य हिस्से भी प्रभावित हुए हैं। देश में आज तड़के से ही ज्यादातर स्थानों पर वर्षा हुई और गरज के साथ बौछारे पड़ी। आंधी और तेज हवा भी चली।

बीडी न्यूज की खबर के अनुसार चक्रवातीय तूफान के कारण 24 लोग मारे गए। दोपहर बाद यह उष्णकटिबंधीय चक्रवात क्रमिक रूप से ढीला पड़ा। बांग्लादेश के आपदा प्रबंधन विभाग के महानिदेशक मोहम्मद रियाज अहमद ने पीटीआई भाषा से कहा कि ऐसा जान पड़ता है कि उत्तर-पश्चिम चटगांव पर चक्रवात का सबसे बुरा असर पड़ा। यह 80 किलोमीटर की रफ्तार से तटीय रेखा पहुंचा और केवल इस बंदरगाह शहर में नौ लोगों की मौत हो गई। भोला, नोआखाली, और कोक्स बाजार तटीय जिलों में तीन तीन मौत हो गईं।

उन्होंने कहा, बुनियादी ढांचे और अन्य नुकसान के मायने से चटगांव सबसे अधिक प्रभावित हुआ। चक्रवात ने 40000 घरों एवं व्यावसायिक मकानों को नुकसान पहुंचाया। बांग्लादेश के आपदा प्रबंधन मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि अब तक पांच लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है। अधिकारियों एवं खबरों के अनुसार रोआनू की वजह से तेज आंधी तूफान से सैकड़ों झोपड़ियां नष्ट हो गईं।

Advertisement

आपदा के स्थलों से जिला प्रशासन ने कहा कि उसे हताहतों की संख्या बढ़ने की खबरें मिल रही हैं और अकेले ग्रेटर चटगांव में ही सबसे अधिक 10 लोगों की मौत हो गई। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: बांग्लादेश, चक्रवात, रोआनु, तबाही, तेज आंधी, 24 मरे, लाखों बेघर
OUTLOOK 22 May, 2016
Advertisement