14 April 2016
द. कोरिया चुनाव, 16 साल की सत्ता खतरे में
द. कोरिया चुनाव, 16 साल की सत्ता खतरे में
चुनाव में उत्तर कोरिया से परमाणु खतरे और अर्थव्यवस्था की मंद गति जैसे मुद्दों का प्रभाव देखा गया। यह परिणाम राष्ट्रपति पार्क गेउन-यी के लिए एक बड़ा झटका है और इससे वर्ष 2017 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के जीतने की उम्मीदें प्रबल हो गई हैं।
लगभग सभी मतों की गिनती हो चुकी है। पार्क की सैनुरी पार्टी ने 300 सदस्यीय नेशनल असेंबली में 122 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि मुख्य विपक्षी दल मिंजू पार्टी के खाते में 123 सीटें गई हैं।
एक अन्य विपक्षी दल पीपुल्स पार्टी को 38 सीटें मिली हैं तथा छह सीटें एक अन्य विपक्षी दल जस्टिस पार्टी के खाते में गई हैं।