Advertisement
08 May 2022

श्रीलंका में गहराया आर्थिक संकट, रक्षा मंत्रालय ने जनता से की मदद की अपील, सुरक्षाकर्मियों की छुट्टियां रद्द

प्रतिकात्मक तस्वीर

श्रीलंका में आर्थिक संकट और गहराता जा रहा है। रक्षा मंत्रालय ने देश की जनता से मौजूदा आर्थिक संकट और अशांति से "अत्यधिक बुद्धिमता और संयम" से निपटने की अपील की है।
इसके आलावा राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे द्वारा आपातकाल की घोषणा किये जाने के बाद सभी सुरक्षाकर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गयी हैं।

राष्ट्रपति ने कैबिनेट की एक विशेष बैठक में शुक्रवार आधी रात से आपातकाल लागू होने की घोषणा की थी। महज एक महीने में यह दूसरा मौका है जब देश में आपातकाल घोषित किया गया है। राजपक्षे ने इससे पहले अपने निजी आवास के सामने लोगों के बड़े पैमाने पर प्रदर्शन के बाद एक अप्रैल को आपातकाल लगाने की घोषणा की थी। हालांकि, उन्होंने पांच अप्रैल को इसे हटा भी लिया था।

‘डेली मिरर’ अखबार की खबर के मुताबिक, श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को एलान किया कि आपातकाल की घोषणा के बाद सुरक्षाबलों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी हैं। रक्षा मंत्रालय ने सभी सैन्य कर्मियों को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी पर आने के लिए कहा गया है।

Advertisement

एक अलग बयान में मंत्रालय ने सभी नागरिकों से ‘‘देश में मौजूदा आर्थिक और सामाजिक संकट तथा अशांति से अत्यधिक बुद्धिमता और संयम के साथ निपटने में मदद करने का अनुरोध किया। बयान में कहा गया है, ‘‘हम सभी लोकतांत्रिक रूपरेखा के भीतर आंदोलनों और प्रदर्शनों को शांतिपूर्ण तरीके से करने के श्रीलंका के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार का सम्मान करते हैं।’’

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: economic crisis, Srilanka, Ministry of Defense, security personnel, leave cancelled
OUTLOOK 08 May, 2022
Advertisement