Advertisement
23 October 2021

इस देश के राजा को थी सेक्स की भूख, उबारने के लिए खुद की खुफिया एजेंसी ने ही कर दिया ऐसा काम

ट्विटर

स्पेन के पूर्व राजा जुआन कार्लोस को उनके ही देश की खुफिया एजेंसी ने उनकी एक बुरी आदत की वजह से लड़कियों के हार्मोन वाला इंजेक्शन लगा दिया था। यह दावा किया जाता है कि जुआन कार्लोस सेक्स करने के शौकीन थे। वे पांच हजार से भी अधिक महिलाओं से साथ संबंध बना चुके थे। इसी कारण खुफिया एजेंसी ने देश के निर्वासित राजा जुआन कार्लोस को किसी दूसरे देश में महिला हार्मोन का इंजेक्शन लगा दिया था। यह खुलासा स्पेन के एक पूर्व पुलिस प्रमुख ने संसदीय सुनवाई के दौरान किया है।

द टाइम्स के मुताबिक इस इस सनसनीखेज आरोप को लगाने वाले पूर्व पुलिस प्रमुख जोस मैनुअल विलारेजो पर भी ब्लैकमेल करने और भ्रष्टाचार के मुकदमे चल रहे हैं। जोस मैनुअल विलारेजो ने एक संसदीय सुनवाई के दौरान कहा कि स्पेन की खुफिया एजेंसी नेशनल इंटेलिजेंस सेंटर (सीएनआई) ने राजा जुआन कार्लोस की कामेच्छा पर नियंत्रण के लिए महिला हार्मोन और टेस्टोस्टेरोन ब्लॉकर्स का इंजेक्शन लगाया था। राजा के सेक्स की लत को उस वक्त देश की सबसे बड़ी परेशानी के रूप में देखा जा रहा था।

यह पहली बार नहीं हुआ कि जब स्पेन के पूर्व राजा जुआन कार्लोस पर सेक्स की लत होने का आरोप लगाया गया है। इससे पहले भी स्पेनिश लेखक और सैन्य इतिहासकार अमादेओ मार्टिनेज इंगल्स ने 'जुआन कार्लोस: द किंग ऑफ 5,000 लवर्स' नाम की एक पुस्तक में ऐसे ही आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी पुस्तक में स्पेन के इस पूर्व राजा को सेक्स एडिक्ट के रूप में बताया था।

Advertisement

किताब में दावा किया गया कि महज छह महीनों में राजा जुआन कार्लोस ने 62 महिलाओं के साथ संबंध बनाए थे। इतना ही नहीं, 1976 और 1994 के दौरान राजा 2,154 महिलाओं के साथ सो चुके थे। स्पेनिश शाही परिवार के विशेषज्ञ पिलर आइरे ने मार्टिनेज इंगल्स के इस दावे की पुष्टि की है कि पूर्व राजा ने राजकुमारी डायना पर भी डोरे डाले थे। हालांकि डायना ने खुद इस बात से इनकार किया था कि उनका जुआन कार्लोस के साथ कोई संबंध था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: जुआन कार्लोस, जोस मैनुअल विलारेजो, Juan Carlos, Jose Manuel Villarejo, नेशनल इंटेलिजेंस सेंटर
OUTLOOK 23 October, 2021
Advertisement