Advertisement
11 November 2021

पति-पत्नी के बीच हुई 'वो' की एंट्री, पब्लिक के सामने महिला का हुआ ये हश्र

आपने पति पत्नी और वो से जुड़े कई मामले सुने होंगे, लेकिन यह केस सुनने के बाद आपकी रुख कांप जाएगी। दरअसल इंडोनेशिया से इसी प्रकार का एक मामला सामने आया है, जहां एक महिला को गैर मर्द से संबंध बनाने के लिए सरे आम पीटकर उसे इसकी सजा दी गई।

'द मिरर' की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना इंडोनेशिया के आचेह शहर की है। जहां महिला के पति ने उसे दूसरे मर्द के साथ पकड़ लिया और महिला पर शरिया कानून के तहत प्रीमैरिटल अफेयर का इल्जाम थोप दिया। सजा के ऐलान के तौर पर महिला पर लोगों की मौजूदगी में इतने चाबुक बरसाए गए कि वह बेहोश हो गई।

जिस वक्त उस पर कोड़े बरसाए जा रहे थे तब वह दर्द से कराह रही थी फिर भी सजा पूरी होते तक उसे मारा गया। इसमें आश्चर्य की बात यह है कि यह पूरा वाकया पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ। बताया यह भी गया कि महिला के साथ उसके पार्टनर को भी कोड़े से पीटा गया।

Advertisement

बता दें कि इंडोनेशियाई के आचेह प्रांत में आज भी शरिया कानून का पालन किया जाता है। इस कानून में गैर मर्द से संबंध बनाने और समलैंगिकता के लिए क्रूर सजा का प्रावधान है। समलैंगिकता के दोषी पाए जाने पर सार्वजनिक रूप से 150 कोड़े मारे जाते हैं। कई बार लोग सजा पूरी होने से पहले ही गंभीर स्थिति में पहुंच जाते हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: इंडोनेशिया, शरिया कानून, प्रीमैरिटल अफेयर, indonesia, sharia law, premarital affair
OUTLOOK 11 November, 2021
Advertisement