Advertisement
23 April 2022

रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपति से अलग-अलग मिलेंगे संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुतारेस, बोले- यूक्रेन में शांति बहाली के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत

प्रतीकात्मक तस्वीर

यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के बीच एक सुखद खबर आ रही है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस यूक्रेन में जारी युद्ध को खत्म करने के प्रयासों के तहत अगले हफ्ते रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से अलग-अलग मुलाकात करेंगे।

26 अप्रैल को गुतारेस मास्को जाएंगे और वहां रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ बैठक करेंगे और इसके बाद वह राष्ट्रपति पुतिन से भी मिलेंगे। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के दो महीने गुजरने के बाद यह बैठक होने जा रही है।

गुतारेस ने ट्वीट किया, "अगले सप्ताह, मैं रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन में राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात करूंगा। हमें लोगों की जान बचाने, मानवीय संकट को खत्म करने और यूक्रेन में शांति कायम करने के लिये तत्काल कदम उठाने की जरूरत है।"

Advertisement

बता दें कि रूस की यात्रा के बाद गुतारेस यूक्रेन जाएंगे। संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता के कार्यालय ने शुक्रवार को बताया था, "वह 28 अप्रैल को विदेश मंत्री दमित्रो कुलेबा के साथ बैठक करने के बाद राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे।"

संयुक्त राष्ट्र की प्रवक्ता एरी कानेको ने कहा कि दोनों यात्राओं पर गुतारेस का उद्देश्य उन कदमों पर चर्चा करने है जो युद्ध खत्म करने और लोगों की मदद करने के लिए अभी उठाए जा सकते हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Putin, russia, Ukraine, Russia-Ukraine conflict, United Nation
OUTLOOK 23 April, 2022
Advertisement