19 February 2025
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हिंसा जारी, बंदूकधारियों ने बस में सवार सात यात्रियों की हत्या की
X
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक बस में सवार कम से कम सात यात्रियों की हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारियों ने प्रांतीय राजधानी क्वेटा से पंजाब प्रांत की ओर जा रही यात्री बस को उस समय निशाना बनाया, जब वह बरखान क्षेत्र से गुजर रही थी।