Advertisement
28 February 2022

"हमारे बहुत सारे नागरिक हताहत हो रहे हैं, विदेशी साझेदारों से अनुरोध है कि राष्ट्रपति पुतिन पर दबाव डालें": यूक्रेन के राजदूत डॉ इगोर पोलिखा ने कहा

ANI

यूक्रेन-रूस में युद्ध अब भयावह होता जा रहा है। लगातार पांचवें दिन रूस का यूक्रेन के ऊपर हमला जारी है। भारत में यूक्रेन के राजदूत डॉ इगोर पोलिखा ने कहा है कि हम अपने सभी विदेशी साझेदारों से अनुरोध कर रहे हैं कि युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर दबाव डालें। उन्होंने आगे कहा कि आज हमारा प्रतिनिधिमंडल पहले दौर की शांति वार्ता करने गया था। शांति वार्ता के दौरान भी हुई लगातार गोलाबारी और बमबारी जारी रही। डॉ इगोर पोलिखा ने कहा कि कल रूस के हवाई जहाजों के लिए यूरोप के हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया था। 

पोलिखा ने कहा कि रूसी अर्थव्यवस्था हर दिन चरमरा रही है। रूस बिल्कुल अभूतपूर्व रूप से हताहत हो रहा है। लगभग 5,300 रूसी सैनिक अपनी जान गवां चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमारे भी बहुत सारे नागरिक हताहत हो रहे हैं। हमारे मंत्रालय की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, रूसी शांति-संघर्ष अभियान के परिणामस्वरूप पहले से ही बम विस्फोटों, गोलाबारी आदि से 16 बच्चे मारे जा चुके हैं।

आपको बता दें कि रूस के आक्रमक रुख को रोकने के लिए तमाम वैश्विक प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद रूस रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रूस के तरफ से यह कई बार कहा जा चुका है कि यूक्रेन हथियार डाल दे। लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति भी अडिग हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति का कहना है कि हम कोई हथियार नहीं डालेंगे, हम अपनी सेना और अपने देश में विश्वास करते हैं। हम यूक्रेन की रक्षा करेंगे।

Advertisement

गौरतलब है कि यूक्रेन की मदद के लिए यूरोपीय संघ ने हथियार भेजने का फैसला किया। यूक्रेन ने इस बीच दावा किया है कि उसके हमले में 4300 रूसी मारे गए हैं और 200 से ज्यादा सैनिक युद्धबंदी बनाए गए हैं।


अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Ukraine's Ambassador, Dr. Igor Polikha, President Putin, Russia, Ukraine, Russia-Ukraine
OUTLOOK 28 February, 2022
Advertisement