Advertisement
08 July 2016

इराक के शिया धार्मिक स्थल पर हमला, 37 लोगों की मौत

गूगल

इराकी अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी। इससे पहले, करीब एक हफ्ते पहले मध्य बगदाद में हुई एक बमबारी में कम से कम 186 लोग मारे गए थे। आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट ने उस हमले की जिम्मेदारी ली थी। आतंकवादियों ने कल देर रात बलाद में स्थित सैयद मोहम्मद के मकबरे और पास के एक बाजार पर मोर्टार से हमला किया। बलाद बगदाद के उत्तर में 80 किलोमीटर दूर है। सबसे पहले एक आत्मघाती हमलावर ने मकबरे के द्वार की पहरेदारी कर रहे एक पुलिसकर्मी को निशाना बनाया। उसके बाद एक दूसरा आत्मघाती हमलावर एवं बंदूकों से लैस नौ आतंकी अंदर घुस गए और अंदर जमा सुरक्षा बलों और असैनिकों को निशाना बनाया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि तीसरे आत्मघाती हमलावर को मार गिराया गया।

पुलिस और अस्पताल के अधिकारियों ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है। उन्होंने पहचान उजागर ना करने की शर्त पर यह जानकारी दी क्योंकि वे मीडिया को जानकारी देने के लिए अधिकृत नहीं हैं।

एजेंसी

 

Advertisement

         

TAGS: Baghdad, death, Shiite shrine, इराक, बगदाद
OUTLOOK 08 July, 2016
Advertisement