Advertisement
17 April 2015

बोको हरम के लिए संयुक्त राष्ट्र सेना की जरूरत नहीं

गूगल

 इस निवर्तमान नेता ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि वह चाहते हैं कि संयुक्त राष्ट्र इसके बजाय समुदायों के पुनर्निर्माण पर और छह साल से इस्लामिक उग्रवाद से प्रभावित लोगों की मदद पर ध्यान केंद्रित करे। जोनाथन ने ये टिप्पणियां पश्चिमी एवं मध्य अफ्रीका के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधियों मोहम्मद इब्न चंबास और अब्दोलाए बैथिली से मुलाकात के बाद कीं।

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने कहा है कि उत्तरी नाइजीरिया में बोको हरम की हिंसा के कारण 15 लाख लोग विस्थापित हुए हैं, जबकि 13 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। जोनाथन ने कहा कि चाड, नाइजर और कैमरून के सैनिकों की मदद से नाइजीरियाई सेना ने हाल के महीनों में बोरनो, अदामावा और योबे जैसे पूर्वोत्तर राज्यों के अधिकतर शहरों और गांवों को इस्लामिक आतंकियों के कब्जे से मुक्त करवाकर अपना अधिकार उनपर एक बार फिर स्थापित कर लिया है। बयान में उनके हवाले से कहा गया कि नाइजीरियाई सेना ने उग्रवादियों के कब्जे वाले अंतिम गढ़ यानी बोरनो राज्य के सांबिसा वन में से उनका कब्जा समाप्त करने के लिए अंतिम प्रयास शुरू कर दिया है।

माना जाता है कि बोको हराम ने एक साल पहले बोरनो राज्य के चिबोक से जिन 219 स्कूली छात्रााओं का अपहरण किया था, उन्हें इसी वन में रखा गया था। पश्चिमी अफ्रीकी क्षेत्रीय ब्लाॅक इकोवास के पूर्व प्रमुख चंबास ने जोनाथन को बताया कि संयुक्त राष्ट्र का दल उन देशों का दौरा कर रहा है, जो बोको हरम के उग्रवाद से प्रभावित हैं। इन देशों में चाड, कैमरून और नाइजर भी शामिल हैं। उन्होंने इस उग्रवाद को समाप्त करने के लिए नाइजीरिया और उसके पड़ोसियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों को सहयोग देने के लिए संयुक्त राष्ट की तत्परता को दोहराया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: नाइजीरिया, बोको हरम, गुडलक जोनाथन, संयुक्त राष्ट्र, मोहम्मद इब्न चंबास, अब्दोलाए बैथिली
OUTLOOK 17 April, 2015
Advertisement